वैश्य समाज ने आइजी से व्यवसायियों की सुरक्षा का किया आग्रह

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन

पूर्णिया. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का एक शिष्टमंडल गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया एवं उनसे वैश्य समाज एवं व्यवसायियों की सुरक्षा देने का आग्रह किया. महानिरीक्षक ने कहा कि केवल वैश्य समाज एवं व्यवसायी ही नहीं हम चाहेंगे कि संपूर्ण समाज के लोगों की मेरे कार्यकाल में सुरक्षा पर आंच ना आये एवं सुरक्षित रहें. उन्होंने कहा कि जब तक व्यवसाय नहीं होगा तबतक समाज आगे नहीं बढ़ेगा. वैश्य समाज एवं व्यवसाययों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी. शिषटमंडल में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार साहा, पूर्णिया प्रमंडल संगठन के प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं सामाजिक कार्यकर्ता कौशल कुमार शर्मा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >