एचआईवी से बचाव के लिए निकली जागरूकता रैली, सुरक्षित व्यवहार का दिया संदेश

पूर्णिया में बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देश पर एचआईवी एड्स जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

पूर्णिया : बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देश पर जिले में सघन जागरूकता अभियान के तहत एचआईवी एड्स जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में एएनएम स्कूल की छात्राओं के साथ विभिन्न स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों से जुड़े पदाधिकारी और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली में आईसीटीसी परामर्शदाता, सीएचआरआई, टीआई परियोजना, जिला कारा, डीपीएस, डीआईएस, चिकित्सा पदाधिकारी और एआरटी केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए.

जांच और उपचार के प्रति किया जागरूक

रैली के माध्यम से लोगों को एचआईवी एड्स से बचाव, समय पर जांच और उपचार तथा सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया. लोगों से एचआईवी से संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करने की अपील भी की गयी.

जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर ने कहा कि एचआईवी एड्स के प्रति सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से संक्रमण से बचाव संभव है. समय पर जांच और उपचार से संक्रमित व्यक्ति भी बेहतर जीवन जी सकता है.

स्वास्थ्यकर्मियों और एएनएम छात्राओं ने लिया हिस्सा

रैली में एआरटी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार, डीआईएस बीएन प्रसाद, डीपीएस राजेश शर्मा, बनमनखी के परामर्शी रमेश गोस्वामी, डगरुआ के विक्रांत, रुपौली के जय प्रकाश पांडेय, कसबा के संजय, जीएमसीएच के राजीव कुमार, प्रिजन के गौतम कुमार, टीआई के संजित सहित अन्य पदाधिकारी-कर्मी और एएनएम छात्राएं शामिल रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >