हिमंत बिस्वा सरमा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे : कांग्रेस

असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस जनों ने किया प्रदर्शन

असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस जनों ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन

पूर्णिया. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गयी अभद्र टिपण्णी के खिलाफ शनिवार को पूर्णिया के आर एन साह चौक पर कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य कर रहे थे. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा कि हेमंत विसवा सरमा ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया वह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का आरोप उनपर लगा है वे उसका जवाब दें और जब जवाब नहीं है तो गाली गलौज कर रहे हैं. लोकतंत्र में अभद्र भाषा नहीं चलता है. हेमंत विसवा ने जो कुछ भी कहा उसकी जितनी भी निंदा की जाय वह कम है. वह उस पार्टी के नेता हैं जिसका दावा है कि यह पार्टी औरों से अलग है और उनकी जो भाषा है वह कहीं से मर्यादित और सुसंस्कृत नहीं है. इन सब के खिलाफ आज हेमंत विसवा का विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा हमारी मांग है कि इस कार्य के लिए हेमंत विसवा जनता के सामने माफ़ी मांगें. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ़ छोटू सिंह ने ने भी मुख्यमंत्री हेमंत विसवा के बयान की तीव्र शब्दों में निंदा की.वहीं कांग्रेस के जयवर्धन सिंह ने कहा कि विसवा की अविलम्ब गिरफ्तार हो अन्यथा आन्दोलन को और तेज किया जाएगा. इस मौके पर दिनकर स्नेही,गौतम वर्मा, युवा नेता सबाब अनवर,मो निसार अहमद,युवा नेता करण यादव,पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अली खान,अनिल राम,अफरोज खान,मो विक्टर,अशोक हंसदा,मो आरिफ,मो शाहिद हुसैन,मो मुस्ताक,मो दाऊद,मो सफ़ीक़,अब्दुल हयी,रघुनंदन शाह इत्यादि कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >