जूनियर क्रिकेट में हरिओम स्पोर्ट्स एकाडमी का जलवा, सेंट जेवियर्स को तीन विकेट से हराया

पूर्णिया में आयोजित टी-20 जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में हरिओम स्पोर्ट्स एकाडमी ने सेंट जेवियर्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पूर्णिया : स्थानीय जिला स्कूल स्टेडियम परिसर में टी-20 जूनियर डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुकाबला हरिओम स्पोर्ट्स एकाडमी और सेंट जेवियर्स स्कूल गुलाबबाग के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में हरिओम स्पोर्ट्स एकाडमी ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की.

सेंट जेवियर्स ने बनाए 106 रन

हरिओम स्पोर्ट्स एकाडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल गुलाबबाग की टीम निर्धारित 20 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. टीम की ओर से दिवाकर ने दो छक्के और दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए.

हरिओम स्पोर्ट्स एकाडमी की ओर से आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए, जबकि रुप कर्मकार को तीन विकेट मिले.

18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया

107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिओम स्पोर्ट्स एकाडमी की टीम ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर 108 रन बना लिए और तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया. टीम की जीत में रौशन ने 32 और आयुष ने 22 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

सेंट जेवियर्स स्कूल गुलाबबाग की ओर से प्रिंस ने पांच विकेट हासिल किए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

उद्घाटन अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व क्रिकेटर एवं राज्य पैनल ग्रेड-ए अंपायर मो. नैय्यर अली, जिला क्रिकेट संघ की पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार महिला क्रिकेट टीम की पूर्व प्रबंधक स्वाति वैश्यंत्री तथा खेल प्रेमी व अभिभावक रविशंकर पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.

मुकाबले में अंपायर की भूमिका आरव और शिवम ने निभायी, जबकि मनीष ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली. इस अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल गुलाबबाग के प्राचार्य निशांत सिंह, जय कुमार, खेल शिक्षक सूरज कुमार, अभिभावक राकेश कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >