27 अगस्त से हर गुरुवार लगेगा श्री गुरु रविदास विकास शिविर, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ

पूर्णिया में 27 अगस्त से श्री गुरु रविदास विकास शिविर शुरू होगा। इसमें 22 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाएगा। डीएम ने दिए निर्देश।

पूर्णिया : जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

अनुसूचित जाति और महादलित टोलों में लगेगा शिविर

संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार अनुसूचित जाति एवं महादलित टोलों में ‘श्री गुरु रविदास विकास शिविर’ आयोजित किया जाएगा. शिविर के माध्यम से पात्र लाभुकों को सरकार की 22 विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

अधिकारियों को माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को शिविरों के लिए अविलंब माइक्रो प्लान तैयार करने और शिविरों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

शौचालय विहीन परिवारों को किया जाएगा चिह्नित

बैठक में डीपीएम जीविका को संबंधित टोलों में शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित कर निर्धारित समय-सीमा में शौचालय निर्माण की कार्रवाई पूरी कराने का निर्देश दिया गया.

विद्यार्थियों के बीच ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का होगा प्रचार

बैठक में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को विश्वविद्यालयों, स्कूलों एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों के बीच पोर्टल की जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया.

बैठक में सहायक समाहर्ता कुमुद मिश्रा, उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, अपर समाहर्ता, सदर एसडीओ सहित वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ और सीडीपीओ मौजूद रहे. अनुमंडल स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >