गुलाबबाग मंडी में मक्का फिर सुस्त, गेहूं के दामों में अचानक आया उछाल

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मंगलवार को गेहूं की कीमतों में अचानक तेज़ी देखी गई, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे. वहीं, मक्का के बाजार में सुस्ती छाई रही और जूट की आवक घटने से दाम स्थिर बने हुए हैं. जानिए गेहूं, मक्का और जूट के नवीनतम बाजार भाव.

पूर्णिया शहर स्थित एशिया की प्रसिद्ध जूट एवं गल्ला मंडी 'गुलाबबाग मंडी' में मंगलवार को कारोबारी हलचल देखने को मिली. मंडी में गेहूं के दामों में अचानक तेजी का दौर शुरू हो गया है, जिससे गल्ला कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं. वहीं दूसरी ओर, मक्का के बाजार में एक बार फिर सुस्ती छा गई है. कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में गेहूं के भाव में और उछाल देखने को मिल सकता है, जबकि मक्का की कीमतों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

गेहूं की चहल-पहल बढ़ी, मक्का की आवक सामान्य

मंगलवार को गुलाबबाग गल्ला मंडी में गेहूं की खरीद-बिक्री को लेकर काफी चहल-पहल रही. गेहूं के भाव नीचे में 2,650 रुपये और ऊपर में 2,700 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए.

इसके विपरीत, मक्का की आवक हालांकि सामान्य रही, लेकिन इसके भाव स्थिर होकर रह गए. मक्का का न्यूनतम भाव 2,175 रुपये और अधिकतम भाव 2,270 रुपये प्रति क्विंटल रहा. मक्का व्यापारियों का कहना है कि 10-20 रुपये का उतार-चढ़ाव आम बात है, लेकिन फिलहाल बड़ी तेजी के संकेत नहीं मिल रहे हैं.

जूट की आवक घटने से दाम स्थिर

उधर जूट मंडी में नई फसल की आवक फिलहाल काफी कम हो रही है. आवक कम होने के कारण जूट के दाम पुराने स्तर पर ही स्थिर बने हुए हैं. मंडी में जूट बॉटम 16,000 रुपये प्रति क्विंटल और बी बॉटम 15,000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर टिका रहा.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल में)

खाद्यान्न / जिंस (Commodity)न्यूनतम मूल्य (₹)अधिकतम मूल्य (₹)
गेहूं2,6502,700
मक्का2,1752,270
जूट बॉटम-16,000
जूट बी बॉटम-15,000
चावल बासमती12,50013,000
चावल मंसूरी3,2503,425
चावल अरवा मोटा3,0503,250
दाल अरहर10,60014,500
दाल मूंग9,5409,600
दाल मसूर5,5506,750
दाल चना5,5506,600
गोटा मूंग8,0009,000
गोटा चना6,2006,400
सरसों पीला7,3007,800
सरसों काला7,0007,500


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >