गुलाबबाग मंडी में जूट-मक्का के भाव स्थिर, मजबूत बिकवाली के बीच मक्का में तेजी की उम्मीद बरकरार

गुलाबबाग मंडी में जूट और मक्का की आवक तेज है, लेकिन भावों में खास बदलाव नहीं आया है. मजबूत बिकवाली के बावजूद मक्का को लेकर कारोबारियों में तेजी की उम्मीद बनी हुई है. पोल्ट्री और स्टार्च उद्योगों से लगातार मांग बने रहने से बाजार में उछाल की संभावना है.

पूर्णिया : पूर्णिया शहर की गुलाबबाग जूट व गल्ला मंडी में शुक्रवार को जूट और मक्का की आवक तेज रही. मजबूत बिकवाली के बावजूद दोनों जिंसों के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. बाजार में न तो तेज उछाल दिखा और न ही बड़ी मंदी का दौर आया. हालांकि मक्का को लेकर कारोबारियों में तेजी की उम्मीद अभी भी बनी हुई है.

जूट की आवक बढ़ी, लेकिन तेजी की उम्मीद कम

गुलाबबाग मंडी में अब मक्का के साथ जूट की आवक भी तेज होने लगी है. गुरुवार को जूट के भाव 10,800 से 11,600 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गये थे. शुक्रवार को भी बाजार में जूट की मांग और कारोबार बना रहा, लेकिन फिलहाल जूट के भाव में बड़ी तेजी की संभावना कारोबारी नहीं जता रहे हैं.

मक्का में ₹10 से ₹20 तक का उतार-चढ़ाव

शुक्रवार को मक्का के बाजार में प्रति क्विंटल करीब 10 से 20 रुपये तक का उतार-चढ़ाव रहा. इसके बावजूद भाव में कोई बड़ा उछाल नहीं आया. पिछले कई दिनों से मक्का की आवक तेज है और बिकवाली भी मजबूत बनी हुई है.

मक्का बाजार के मुख्य बिंदु

  • प्रीमियम क्वालिटी: ₹2,440 से ₹2,550 प्रति क्विंटल.
  • मीडियम क्वालिटी: ₹2,350 से ₹2,460 प्रति क्विंटल.
  • कमजोर क्वालिटी: ₹2,220 से ₹2,410 प्रति क्विंटल.
  • बाजार में ₹10 से ₹20 प्रति क्विंटल तक उतार-चढ़ाव.
  • आवक और बिकवाली दोनों मजबूत.

पोल्ट्री और स्टार्च उद्योगों से मांग जारी

बाजार प्रेक्षकों के अनुसार मक्का में तेजी की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है. पोल्ट्री, स्टार्च और अन्य उद्योगों से मक्का की मांग लगातार बनी हुई है. इसी वजह से कारोबारी आने वाले दिनों में बाजार में उछाल की संभावना देख रहे हैं. हालांकि फिलहाल मजबूत आवक के बीच भाव अपेक्षाकृत स्थिर बने हुए हैं.

गुलाबबाग मंडी में आज के भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,220₹2,550
जूट₹10,800₹11,600
गेहूं₹2,750₹2,850
चावल मंसूरी₹3,250₹3,350
चावल अरवा (मोटा)₹5,500₹6,000
चावल बासमती₹7,000₹12,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹6,600₹6,900
दाल चना₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500
चीनी₹5,800₹5,800

मंडी में आवक तेज, कारोबारियों की नजर मांग पर

गुलाबबाग मंडी में मक्का की लगातार मजबूत आवक के बावजूद बाजार में बड़ी गिरावट नहीं आयी है. दूसरी ओर जूट की आवक भी बढ़ने लगी है. ऐसे में आने वाले दिनों में मक्का की औद्योगिक मांग और जूट की आवक बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >