GMCH Purnia OPD Today: अगर आप आज सोमवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) पूर्णिया की ओपीडी में इलाज कराने जा रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. आज अस्पताल के शिशु रोग विभाग (पीडियाट्रिक्स) में सबसे अधिक फोकस बच्चों के इलाज पर रहेगा. छोटे बच्चों, नवजात शिशुओं और कमजोर स्वास्थ्य वाले बच्चों के बेहतर उपचार के लिए चार विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को देखेंगे.
बच्चों के इलाज के लिए चार विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट. इन दिनों बच्चों में वायरल संक्रमण, मौसमी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीएमसीएच पूर्णिया के शिशु रोग विभाग में विशेष व्यवस्था की गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोमवार को पीडियाट्रिक्स विभाग में चार चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे, ताकि बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके.
गायनी और सर्जरी विभाग में भी दो-दो डॉक्टर
महिला मरीजों की सुविधा के लिए गायनी विभाग में दो डॉक्टर और सर्जरी विभाग में भी दो चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा मेडिसिन, हड्डी रोग, त्वचा, आंख, दंत, ईएनटी और मानसिक रोग विभाग में भी विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे.
आज GMCH पूर्णिया OPD में कौन डॉक्टर बैठेंगे
मेडिसिन विभाग डॉ. मुस्तफा
गायनी विभाग डॉ. शशि किरण डॉ. नुपूर सिंह
सर्जरी विभाग डॉ. अपराजिता डॉ. अमर किशोर
ऑर्थोपेडिक विभाग डॉ. राजेश भारती
शिशु रोग (पीडियाट्रिक्स) विभाग डॉ. प्रेम प्रकाश डॉ. सुशांत डॉ. कुमार वरुणेश्वर डॉ. रवि रंजन
स्किन विभाग डॉ. मासूम रजा
ईएनटी विभाग डॉ. अनवर कबीर
नेत्र रोग विभाग डॉ. शीलमणी
दंत रोग विभाग डॉ. रंजना गुप्ता
मानसिक रोग विभाग डॉ. नायाब अंजुम
ओपीडी और रजिस्ट्रेशन का समय
जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी.
रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, ताकि बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय परामर्श मिल सके.
इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
