जीएमसीएच पूर्णिया में आज बाल स्वास्थ्य पर विशेष फोकस, ओपीडी में तैनात रहेंगे पांच शिशुरोग विशेषज्ञ

जीएमसीएच पूर्णिया में आज बाल स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ओपीडी में पांच शिशुरोग विशेषज्ञ समेत अन्य विभागों के डॉक्टरों की पूरी सूची यहाँ देखें।

पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया की शुक्रवार की ओपीडी में बाल स्वास्थ्य पर विशेष फोकस रहेगा. पीडियेट्रिक्स विभाग में पांच शिशुरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही ईएनटी विभाग में तीन और गायनी विभाग में दो महिला चिकित्सक मरीजों को सेवा देंगी. अस्पताल के अन्य विभागों में भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.

बच्चों के इलाज के लिए पांच शिशुरोग विशेषज्ञ

शुक्रवार को पीडियेट्रिक्स विभाग में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. राजू, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सौरभ और डॉ. रज्जाक मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगे. बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, जांच, उपचार और आवश्यक सलाह की सुविधा ओपीडी में उपलब्ध रहेगी.

ईएनटी और गायनी विभाग में भी डॉक्टर उपलब्ध

ईएनटी विभाग में डॉ. संजीव, डॉ. गोपाल झा और डॉ. एचके शर्मा की तैनाती रहेगी. वहीं गायनी विभाग में डॉ. ऋचा झा और डॉ. ज्योति झा मरीजों को देखेंगी. अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच के साथ जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय सलाह और काउंसिलिंग की व्यवस्था भी रहेगी.

इन विभागों में भी डॉक्टरों की ड्यूटी

मेडिसिन विभाग में डॉ. पंकज कुमार, सर्जरी में डॉ. अपराजिता अनुपम, ऑर्थोपेडिक में डॉ. सीके दास, स्किन में डॉ. जॉली, आंख विभाग में डॉ. शीलमणी, दंत विभाग में डॉ. नाहिद और मानसिक रोग विभाग में डॉ. नायाब अंजुम मरीजों को सेवा देंगी.

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी

जीएमसीएच पूर्णिया में शुक्रवार को ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों का रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक किया जाएगा.

शुक्रवार का ओपीडी रोस्टर

विभागचिकित्सक
मेडिसिनडॉ. पंकज कुमार
गायनीडॉ. ऋचा झा, डॉ. ज्योति झा
सर्जरीडॉ. अपराजिता अनुपम
ऑर्थोपेडिकडॉ. सीके दास
पीडियेट्रिकडॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. राजू, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सौरभ, डॉ. रज्जाक
स्किनडॉ. जॉली
ईएनटीडॉ. संजीव, डॉ. गोपाल झा, डॉ. एचके शर्मा
आंखडॉ. शीलमणी
दांतडॉ. नाहिद
मानसिक रोगडॉ. नायाब अंजुम

ओपीडी समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे एवं शाम 4 बजे से 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन: सुबह 8:30 बजे से 1:30 बजे एवं शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >