पूर्णिया में किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे परामर्श, अस्पताल ने जारी किया पूरा शेड्यूल

GMCH Purnea OPD Today: जीएमसीएच पूर्णिया जाने की योजना बना रहे हैं? घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में 12 डॉक्टर विभिन्न विभागों में मरीजों का इलाज और परामर्श देंगे.

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट.

GMCH Purnea OPD Today: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया की ओपीडी में मंगलवार को आठ विभागों के 12 चिकित्सक मरीजों की सेवा में मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों को आवश्यक जांच के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श और इलाज उपलब्ध कराया जाएगा. बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए अस्पताल में रजिस्ट्रेशन और ओपीडी संचालन की व्यवस्था दो पालियों में की गई है.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की सुविधा के लिए कतारबद्ध तरीके से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को कम परेशानी का सामना करना पड़े.

इन विभागों में मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं

मेडिसिन विभाग में डॉ पंकज मरीजों को परामर्श देंगे. गायनी विभाग में डॉ प्रियंका और डॉ नीतू महिलाओं का इलाज करेंगी. सर्जरी विभाग में डॉ गौरव और ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ डी.के. यादव मरीजों की जांच करेंगे.

पीडियाट्रिक विभाग में बच्चों के इलाज के लिए डॉ राजू कुमार, डॉ राजेश कुमार और डॉ आमिर उपलब्ध रहेंगे. वहीं स्किन विभाग में डॉ पल्लवी, ईएनटी विभाग में डॉ ज्योति तथा नेत्र विभाग में डॉ प्रज्ञा प्रसून और डॉ शीलमणि मरीजों को परामर्श देंगी.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी

जीएमसीएच की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. वहीं दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों पालियों में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, जिससे मरीज अपनी सुविधा के अनुसार इलाज करा सकेंगे.

अस्पताल जाने से पहले जान लें समय

ओपीडी में इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा. दूसरी पाली के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक खुला रहेगा. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है ताकि बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय परामर्श मिल सके.

जीएमसीएच पूर्णिया उत्तर-पूर्व बिहार के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं.

Also Read: पीएम मोदी और राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे बिहार के जर्दालू आम, बिहटा के रेडिएशन सेंटर पहुंचीं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >