बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची की मौत

कनकई नदी में उफान

बैसा (पूर्णिया). कनकई नदी में उफान से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. इसी दौरान प्रखंड के मालोपाड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच डुमरिया गांव में शुक्रवार को सुबह 10 बजे बाढ़ के पानी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी. मृतका नेहाला (5) गांव के मो मुन्ना की पुत्री थी. वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो आफाक आलम ने बताया कि बच्ची बाढ़ के पानी के समीप चली गयी. जहां वह डूब गयी. उसके साथ गये बच्चों ने डूबने की सूचना परिजनों को दी. काफी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी. घटना को लेकर गांव में मातमी माहौल पसरा हुआ है. फोटो. 28 पूर्णिया 17-मृतका नेहाला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >