पैदल मार्च कर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह

पूर्णिया. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है.इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पैदल मार्च एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया.पैदल मार्च एवं रैली में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं एवं पुलिस विभाग तथा संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया. यह रैली एवं पैदल मार्च पूर्णिया शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए गुजरा. इसके जरिये राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >