गड्ढे में डूबने से पांच साल की बच्ची की मौत

धनखनिया मुसहरी टोल में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी

प्रतिनिधि, कसबा. कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत अंतर्गत धनखनिया मुसहरी टोल में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. प्रभारी सीआई सुमन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के पीड़ित परिजनों से जानकारी ली. इधर, मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया. धनखनिया मुसहरी टोल के मृत बच्ची के पिता सुबोध ऋषि ने बताया कि शुक्रवार करीब चार बजे शाम में गांव के बच्चे के साथ में मेरी बेटी पांच वर्षीया वैष्णवी कुमारी घर के बगल के खेत में खेल रही थी. खेलते-खेलते खेत में बने गड्ढे में में गिरकर मौत हो गयी. घटना की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि मो गुलाम सरवर को दी. मुखिया प्रतिनिधि ने घटना की जानकारी कसबा पुलिस व सीओ को दी. कसबा अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. घटना की जांच कर ली गयी. मृतका के परिजन ने बच्ची का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है. फोटो. 7 पूर्णिया 28- पीड़ित के परिजन से जानकारी लेते कर्मी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >