तेज रफ्तार ट्रक ने पांच वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने एक पांच वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गयी.

पूर्णिया. तेज रफ्तार ट्रक ने एक पांच वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग जीरो माइल के पास हुई. ट्रक पर सिलिंडर लोड था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक समेत ट्रक को पकड़ कर सदर थाना अंतर्गत गुलाबबाग टीओपी पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक बच्चे का नाम विकास कुमार बताया गया है, जो गुलाबबाग जीरो माइल निवासी सदानंद राम का पुत्र था. बच्चों की मौत से मर्माहत पिता ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी ननकी देवी विकास कुमार को साथ लेकर दुकान सामान लेने गयी थी. घर लौटने के क्रम में गोंडा चौक की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में उसका बेटा आ गया, जिससे ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद सदर थाना अंतर्गत गुलाबबाग टीओपी पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. मामले में गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >