जलावन चोरी करने के आरोप में दंपती व बहू से मारपीट

भवानीपुर नगर पंचायत

भवानीपुर. भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी वार्ड संख्या 10 में जलावन चोरी के आरोप में दंपती से मारपीट करने का मामला सामने आया है. भवानीपुर थाना में रंजू देवी 45 वर्ष पति वकील साह ने आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, बुधवार की देर संध्या जलावन चोरी के आरोप में पड़ोसी ममता देवी, तपसी साह, विमला देवी एवं अन्य लोगों ने मिलकर दंपती और पुत्रवधू को मारपीट कर जख्मी कर दिया. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. जल्द ही दोषी पर कार्रवाई की जाएगी. फोटो -12 पूर्णिया 13- जख्मी रंजू देवी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >