बेलतरी में जमीन विवाद में मारपीट, तीन घायल

तीन घायल

प्रतिनिधि,जानकीनगर . जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत रूपौली उत्तर पंचायत के बेलतरी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. इसमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. मामले को लेकर बेलतरी वार्ड नंबर 3 निवासी रमेश यादव ने अपने पड़ोसी कुशेश्वर यादव समेत आधा दर्जन लोगों पर एकजुट होकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जानकीनगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. रमेश यादव, शंकर कुमार एवं पत्नी नीतू देवी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है. घटना 20 जून की है. इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि पीड़ित पक्ष के लिखित आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. फोटो. 25 पूर्णिया 45,46- घायल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >