खाद-बीज की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं, आंदोलन की चेतावनी

बनमनखी

बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत मलिनियां गांव में भारतीय किसान संघ की बैठक जगदीश मिस्त्री की अध्यक्षता मे संपन्न हुई. बैठक मे मुख्य रूप से उत्तर बिहार के प्रान्त महामंत्री ब्रजेश कुमार उर्फ मनोज गुप्ता उपस्थित थे. बैठक मे भारतीय किसान संघ की आवश्यकता, भारतीय किसान संघ की रीति नीति, संगठन संरचना, आंदोलन के स्वरूप,किसानों के समस्याओं के निदान हेतु किये जा रहे प्रयास एवं आगामी कार्यक्रम तय किये गए. संगठन द्वारा चलाये जा रहे रचनात्मक कार्यों मे स्वदेशी बीज तैयार करने, जल संरक्षण, ग्राम स्वक्षता,लघु उद्योग के माध्यम से गावों मे रोजगार का सृजन एवं किसानों के आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने सहित पशुपालन, व ग्रामीण शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही गई. प्रान्त महामंत्री मनोज गुप्ता ने कहा की भारतीय किसान संघ रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों के आर्थिक स्थिति मे सुधार एवं उनमे नेतृत्व क्षमता पैदा करने का काम पिछले 48 वर्षों से करते आ रहा है. किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले, बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने और खाद – बीज की कालाबाजारी व मनमानी कीमत पर अंकुश लगाने की जरूरत है. इन मसलों पर आंदोलन की भी चेतावनी दी. बैठक मे मुख्य रूप से शशि शेखर कुमार, दीपक मंडल, प्रभात रंजन उर्फ कुंदन जी, वेदानंद मंडल, जगदीश मिस्त्री, चन्दन साह, मिथिलेश कुमार, संजय शर्मा,सुरेंद्र मिस्त्री सहित दर्जन भर से अधिक किसान कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >