किसान गोष्ठी में नैनो यूरिया पर किसानों को किया जागरूक

केनगर

केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर के सार्वजनिक हनुमान मंदिर धर्मशाला परिसर में किसान गोष्ठी में नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक किया गया।साथ ही नैनो डीएपी के बारे में भी बताया गया. गोष्ठी में विशेषज्ञ रमेश साह , शेखर उपाध्याय, प्रिय दर्शन आदि ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कहा गया कि नैनो डीएपी में बेहतर अवशोषण, उत्तम पोषण,मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार,अधिक लाभ,आसान उपयोग और उन्नत तकनीक जैसी विशेषता है. साथ ही नैनो यूरिया के उपयोग से लागत कम आती है. उपज में इजाफा होता है और भूमि की गुणवत्ता में भी सुधार होता है. यह पौधों के पोषण में सहयोगी है.कार्यक्रम का संचालन संजय यादव कर रहे थे. दर्जनों किसानों ने किसान गोष्ठी कार्यक्रम से लाभ उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >