स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम व संतुलित आहार जरूरी : डॉ आरके मोदी

एपीआइ द्वारा फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एपीआइ द्वारा फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया. फिटनेस जागरूकता दिवस के मौके पर एपीआई बिहार ने पहल करते हुए स्थानीय महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच एक विशेष स्वास्थ्य एवं फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया. आयोजन में उपस्थित प्रतिभागियों को शारीरिक व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी के साथ साथ संतुलित आहार में प्रोटीन युक्त भोजन, फल, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि को शामिल करने की सलाह दी गयी. इस अवसर पर कुल 46 लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई और उनसभी के वजन, ऊंचाई, कमर व पेट की गोलायी, बीएमआई तथा डब्ल्यूएचआर जैसे मापदंडों को दर्ज किया गया. जांच में कई प्रतिभागियों में अधिक वजन (ओवरवेट) की समस्या पायी गयी जिन्हें विशेषज्ञों ने जीवनशैली में सुधार की सलाह दी. विशेषज्ञों ने किसी भी खेल या व्यायाम से पहले वार्म-अप तथा बाद में रिलैक्सेशन और स्ट्रेचिंग को बेहद जरुरी बताया. इसके अलावा रेजिस्टेंस एक्सरसाइज और हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग की भी सलाह दी गयी. मौके पर डॉ. आरके. मोदी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक गतिविधि कम होने से मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यदि प्रतिदिन कम से कम 30–45 मिनट व्यायाम और संतुलित आहार लिया जाए तो अधिकांश जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है. उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की अपील की. आयोजन में पंकज कुमार, रविकांत, उज्जवल और शहदाव का सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >