पूर्व चेयरमैन के परिजनों को जान का खतरा, मांगी प्रशासन से सुरक्षा

मांगी प्रशासन से सुरक्षा

कसबा. घटना के आठ दिनों के बाद भी अधिकांश आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं जिससे मेरे परिवार पर खतरा मंडरा रहा है. कभी भी हमारे परिवार के साथ अप्रिय घटना घट सकती है. उक्त बातें नगर परिषद कसबा के पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव की पत्नी सुनिधि कुमारी ने तिनपानिया स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा उनके एवं उनके परिवार की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है. घटना के आठ दिन बीतने वालें है. अधिकांश आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इस कारण हम भयभीत हैं. इसलिए हमें एवं हमारे परिवार को जिला प्रशासन सुरक्षा प्रदान करें. साथ ही बाकी बचे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे. उनके घर की कुर्की जब्ती करे. मृतक अवधेश यादव की पत्नी ने बताया कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस कांड का पर्दाफाश करेगी. फोटो. 7 पूर्णिया 27 – प्रेस को संबोधित करते पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव की पत्नी सुनिधि कुमारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >