जदयू की बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने पर बल

जदयू

पूर्णिया. जिला जनता दल की हुई बैठक में सदस्यता अभियान को और अधिक तेज करने पर बल दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री लेशी सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को तेज करने तथा अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए और अधिक सक्रिय होने का आग्रह किया. उन्होने राज्य में एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूर्णिया जिला की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बैठक में उपस्थित साथियों को सदस्यता अभियान के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया. उन्होने बताया कि प्रदेश द्वारा तय लक्ष्य का 75% पूर्ण किया जा चुका है. मंत्री लेशी सिंह के निवास पर हुई बैठक को जिला जनता दल (यू)के जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल तथा जिला जनता दल पूर्णिया महानगर के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार ने भी संबोधित किया. बैठक में जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसमत राही,युवा जनता दल (यू) के जिला अध्यक्ष राजू कुमार मंडल, छात्र जनता दल (यू) के जिला अध्यक्ष अंकित कुमार झा सहित जिले के सभी बड़ी साथी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >