आज दो घंटे बाधित रहेगी बिजली

आज शहरी क्षेत्र के करीब एक दर्जन मोहल्लों में दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी.

पूर्णिया. आज शहरी क्षेत्र के करीब एक दर्जन मोहल्लों में दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रिड पीएसएस में 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस और सर्किट ब्रेकर के अधिष्ठापन को लेकर फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक बाधित रहेगी. जानकारी देते सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर शहर के रामनगर, पॉलिटेक्निक चौक, सुभाष नगर, बस स्टैंड, आरएनसाव चौक, भट्टा बाजार, जिला स्कूल रोड, अरबिया कॉलेज, विवेकानंद कॉलोनी, छठ पोखर, ततमा टोली, नेवालाल चौक, सुदीन चौक, शंकर चौक, रजनी चौक आदि के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी. उन्होंने सबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >