चुनाव आयोग अपने फैसले पर करे पुनर्विचार : भाकपा माले

भाकपा माले

पूर्णिया. भाकपा माले ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू किये जाने पर आपत्ति जतायी है. माले नेता इस्लाम उद्दीन,विजय कुमार और अविनाश पासवान ने जारी संयुक्त बयान में कहा है कि इस गहन पुनरीक्षण का समय मात्र एक महीना ही रखा गया है. इतने कम समय में यह कार्य संभव नहीं है. बिहार में लगभग आठ करोड़ मतदाता हैं. इतना कम समय में सभी मतदाताओं से मिलकर सत्यापन करना और उन सभी से भारत के नागरिकता का कागज उपलब्ध करवाना सम्भव नहीं दिखता है. जबकि बिहार विधान सभा का चुनाव अक्टूबर-नवम्बर में होना तय है. माले नेताओं का कहना है कि यह जानबूझकर किया गया है ताकि बिहार की गरीब जनता इसी में उलझकर रह जाये. माले नेता ने इसके पीछे आरएसएस और भाजपा की साजिश बताया. माले नेता ने चुनाव आयोग से इस पर पुनर्विचार करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >