वर्तमान में हिंदू समाज को राष्ट्रहित में एक सूत्र में पिरोना आवश्यक : श्याम तपड़िया

काझा पंचायत में हिंदू सम्मेलन एवं शिव चर्चा संगोष्ठी

– काझा पंचायत में हिंदू सम्मेलन एवं शिव चर्चा संगोष्ठी केनगर. केनगर प्रखंड क्षेत्र के काझा पंचायत स्थित मां काली स्थान परिसर में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आदर्श कुमार गोलू के नेतृत्व में हिंदू सम्मेलन एवं शिव चर्चा संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया. इस धार्मिक एवं सामाजिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम तपड़िया एवं मृगेंद्र कुमार देव उपस्थित रहे. मुख्य वक्ता श्याम तपड़िया ने हिंदू सनातन धर्म की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हमें जाति-पाति के बंधनों को तोड़कर एकजुट होना होगा. उन्होंने इतिहासकारों, क्रांतिकारियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान में हिंदू समाज को राष्ट्रहित में एक सूत्र में पिरोना आवश्यक है. कार्यक्रम के दौरान आयोजित शिव चर्चा में प्रसिद्ध गायक कलाकार दिलीप सोनी एवं शंभू शर्मा ने अपने वादक दल के साथ शिव की महिमा का गुणगान कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. स्थानीय प्रवचनकर्ता माधव गुरु भाई ने शिव महिमा पर चर्चा करते हुए शिव को जगत का गुरु बताया. इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें काझा और गणेशपुर के सैकड़ों शिव शिष्यों ने भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री ओम प्रकाश मंडल, उपाध्यक्ष श्यामल कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवध किशोर चौधरी, पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ भारती, प्रवीण मंडल, दिलीप शाह, बबलू शर्मा, चंदन स्वर्णकार, गोपाल ठाकुर, विक्कू शाह, सरवन शाह और सरवन शर्मा सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया. सभी कार्यकर्ताओं ने भजन संकीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >