डीएम ने रखी वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण की नींव

डीएम अंशुल कुमार ने पूर्णिया समाहरणालय परिसर में वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण की नींव रखी.

पूर्णिया. डीएम अंशुल कुमार ने पूर्णिया समाहरणालय परिसर में वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण की नींव रखी. भूमि पूजन के पश्चात ईंट रखकर डीएम द्वारा वन स्टॉप सेंटर पूर्णिया के भवन निर्माण कार्य की शुरुआत की गयी. वन स्टॉप सेंटर पूर्णिया के भवन निर्माण होने के पश्चात किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उनकी जाती, धर्म, वैवाहिक और शैक्षणिक स्थिति इत्यादि को ध्यान में रखे बिना एक ही छत के नीचे चिकित्सीय, कानूनी व मनो सामाजिक परामर्श उपलब्ध कराया जा सकेगा. वन स्टॉप सेंटर के भवन के निर्माण हो जाने से पीड़ित महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व संबंधित कानूनों का लाभ एक स्थल पर ही उपलब्ध कराया जा सकेगा. डीएम द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन को वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण का कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण त्वरित गति से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >