सावधान, धरती पर धूप का सीधा अटैक, झेलनी होगी भीषण गर्मी

झेलनी होगी भीषण गर्मी

पूर्णिया. मौसम ने अब करवट बदल लिया और भीषण गर्मी का दौर भी शुरू कर दिया गया है. इस महीने ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है क्योंकि धरती पर धूप का सीधा अटैक होने लगा है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आसमान में फिलहाल बादल नजर नहीं आएंगे जबकि तेज धूप सीधा धरती पर पड़ेगी. इससे गर्मी की तीव्रता और बढ़ सकती है. पछुआ हवाओं के कारण लोगों को हीट वेव जैसा अहसास होगा. मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि रविवार यानी 11 मई को गर्मी का प्रचंड रुप भी सामने आ सकता है. इस परिस्थिति में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. इस बीच पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 39.8 एवं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह से बदल गया है. अगर दिन में खूब गर्मी का असर बना रहा है तो रात भी हॉट रहने लगी है. बीते शुक्रवार की उमस भरी गर्मी लोग परेशान रहे. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक राहत की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. इस दौरान लोगों को दिन और रात भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. गर्मी का आलम यह है कि रात की उमस से लोग उबरे भी नहीं थे कि सूरज के तल्क तेवर के साथ शनिवार की सुबह हुई. सुबह आठ बजे से हीअहसास होने लगा किआसमान से आग के गोले बरस रहे हैं. हालांकि दोपहर के पहले तक सड़कों पर चहल-पहल नजर आयी पर 12बजे से चार बजे तक सड़कों पर लगभग सन्नाटा पसरा रहा. शहर के नागरिकों ने कहा कि इस बार पिछले वर्ष से अधिक गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर लोगों को अगाह किया है और दोपहर के समय घरों में रहने एवं बहुत जरुरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है.

——————————

गर्मी और लू को ले डाक्टरों की सलाह

लोगों को धूप में जाने से बचना चाहिए, अधिक पानी का करना चाहिए सेवन

लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा तंग कपड़े तंग उसे ढीला करना चाहिएठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछें या पानी से नहाना चाहिए

ओआरएस/नींबू-पानी/नमक-चीनी का घोल का सेवन करना चाहिए

उल्टियां हो या बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने या पीने नहीं देना चाहिएशरीर के तापमान कम करने के लिए कूलर, पंखे का उपयोग करना चाहिए

गर्दन, पेट एवं सिर पर गीला तथा ठंडा कपड़ा रखना चाहिए

पैर में तकिया का उपयोग करने हुए पैर को उठा कर रखना चाहिए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >