पूर्णिया में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, वाहनों में तोड़फोड़

जमीन विवाद को लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. स्थिति बिगड़ते ही पुलिसकर्मी संभल भी नहीं पाए कि भीड़ ने पुलिस वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी.

पुलिस ने संबंधित पक्ष को समझाने बुझाने का प्रयास किया. मगर देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गयी और पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

पूर्णिया के धमदाहा से आशीष सिंह की रिपोर्ट:

पूर्णिया जिले के धमदाहा नगर पंचायत अंतर्गत ढोकवा अंडी टोला में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के तीन वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. स्थिति बिगड़ते ही पुलिसकर्मी संभल भी नहीं पाए कि भीड़ ने पुलिस वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी और बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पुलिस ने आसपास के थानों से बल मंगाकर हालात पर काबू पाया. पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >