केनगर. नरक निवारण चतुर्दशी पर शुक्रवार को केनगर प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र अवस्थित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी. भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ ही लोगों ने जलाभिषेक किया. इसे लेकर केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर एवं प्रखंड क्षेत्र के ही पोठिया रामपुर पंचायत के प्रसादपुर गांव स्थित बाबा अघोर नाथ शिव मंदिर तथा नगर पंचायत चम्पानगर के ठाकुरबाडी शिव मंदिर,अवधेश नाथ शिव मंदिर,विश्राम घाट स्थित बलराम कृष्ण शिव मंदिर और रामनगर गांव के प्राचीन चितेश्वर शिव मंदिर आदि शिवालयों में सुबह से शाम तक जलाभिषेक पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं लोगों ने दिनभर व्रत भी रखा.शाम में व्रतियों ने बेर से पारण करने के बाद भोजन ग्रहण किया. इस अवसर पर प्रखंड से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों को शिवालयों में जलाभिषेक करने को लेकर अधिक उत्साह देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
