एनडीए की जीत पर डिप्टी मेयर ने दी बधाई

बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए गठबंधन की भारी जीत पर पूर्णिया नगर निगम के उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री दिलीप जयसवाल एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसके लिए बधाई के पात्र हैं.

पूर्णिया. बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए गठबंधन की भारी जीत पर पूर्णिया नगर निगम के उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री दिलीप जयसवाल एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसके लिए बधाई के पात्र हैं. पल्लवी गुप्ता ने कहा कि तरारी, रामगढ़, और बेलागंज के साथ यह जीत संपूर्ण बिहार की जनता की जीत है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर देश की जनता को पूरा भरोसा है. महाराष्ट्र में एक बार फिर एनडीए सरकार की ऐतिहासिक विजय और झारखंड में भी मत प्रतिशत में वृद्धि के अलावा अन्य राज्यों के उपचुनाव में भाजपा एनडीए की जीत ने यह साबित किया कि मोदी की गारंटी पर देश की जनता को पूरा विश्वास है. फोटो. 24 पूर्णिया 17- पल्लवी गुप्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >