बैसा व अमौर प्रखंड में शीघ्र खुलेगा डिग्री कॉलेज

स्थल चयन को विधायक व डीईओ ने किया निरीक्षण

स्थल चयन को विधायक व डीईओ ने किया निरीक्षण बैसा. विधायक अख्तरूल ईमान ने बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद कुमार प्रकाश के साथ अमौर एवं बैसा प्रखंड में डिग्री कॉलेज के स्थापना के लिए स्थल चिह्रित करने हेतु दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दोनों प्रखंडों में संभावित स्थलों का निरीक्षण किया और डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल के चयन पर बल दिया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अमौर एवं बैसा प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास में भी मदद मिलेगी. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विधायक को आश्वस्त किया कि डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाएगी और क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >