राजस्थान में हादसे में कसबा के मजदूर की मौत

नगर परिषद कसबा

कसबा. नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 17 के 45 वर्षीय मजदूर घनश्याम ततमा की मौत मजदूरी करने के दौरान राजस्थान में छत से गिरने से हो गयी. 21 अगस्त को घटना के बाद मृतक मजदूर के शव को एंबुलेंस से उसके पैतृक घर बालू टोल शुक्रवार को लाया गया. शव आते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी झालो देवी ने कलपते हुए बताया कि मृतक घनश्याम ततमा चार माह पूर्व अपने घर से करीबन तीस मजदूर के साथ मजदूरी करने राजस्थान गया था. हादसे के बाद तीन पुत्री तथा एक पुत्र की जिम्मेदारी अब उसके कंधे पर आ गयी है. फोटो. 23 पूर्णिया 18- विलाप करते परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >