लायंस क्लब पूर्णिया ग्रेटर ने मनायी स्वतंत्रता सेनानी शुकदेव कुंवर की पुण्यतिथि

लायन्स क्लब आफ पूर्णिया ग्रेटर

पूर्णिया. लायन्स क्लब आफ पूर्णिया ग्रेटर ने अपने बुजुर्ग और स्वतंत्रता सेनानी स्मृतिशेष शुकदेव कुंवर की 20 वीं पुण्यतिथि सेवाकार्य के माध्यम से मनायी. इस अवसर पर लायन्स क्लब आफ पूर्णिया ग्रेटर के अध्यक्ष लायन उदय शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में श्रीरामपुर धाम, रूपनगर, कोचैली, डगरुआ में माता मंदिर परिसर में फलदार, छायादार औषधीय गुणों के 20 पौधे लगा कर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष सह बुजुर्ग समाज अध्यक्ष लायन नित्यानंद कुंवर विशेष रूप से उपस्थित थे. क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन नन्दकिशोर जायसवाल, लायन नूतन देवी, लायन नीतू सिंह, लायन संजय कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लायन पंकज कुमार, लायन किशन कुमार, ट्रैजरर लायन राजेश कुमार सिंह, लायन शशि शेखर, लायन सागर कुमार दास, लायन बबलू यादव, लायन मुकेश कुमार सिंह,लायन राजकिशोर सिंह तथा मंदिर कमिटी के अभिभावक शंकर कुशवाहा ने भी इसमे भागीदारी निभायी. याद रहे कि लायन्स क्लब आफ पूर्णिया ग्रेटर में किसी बुजुर्ग माता पिता की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर ही नहीं अपितु किसी परिजनों के घर के अन्य सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर भी कोई न कोई सेवा कार्य करने की परम्परा विकसित की गई है. फोटो- 20 पूर्णिया 2- मौके पर उपस्थित लायंस क्लब पूर्णिया ग्रेटर के सदस्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >