राष्ट्रीय सब-जूनियर रग्बी में बिहार की बेटियां बनीं चैंपियन

राष्ट्रीय सब-जूनियर रग्बी 7

पूर्णिया. राष्ट्रीय सब-जूनियर रग्बी 7 एस चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों ने मिसाल कायम करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा बना लिया है. बिहार बालिका टीम ने खेल का ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र की टीम को 34-7 से पराजित कर यह खिताब अपने नाम किया. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्णिया रग्बी संघ के सचिव शुभम आनंद ने बिहार बालिका रग्बी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी का कामयाब होना इसलिए भी ज़रूरी है, ताकि कोई आपको स्त्री होने की मर्यादाएं सिखाने का दुस्साहस न कर सके. बेहद उत्साहित लहजे में उन्होंने कहा कि जब बेटियां मैदान में उतरती हैं, तो इतिहास रचती हैं. यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क की पहचान है. पूरे बिहार को अपनी बेटियों पर गर्व है. उन्होंने बिहार रग्बी सचिव पंकज कुमार ज्योति एवं बिहार रग्बी संघ के सभी पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की निरंतर मेहनत और मार्गदर्शन से टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसके अलावा उन्होंने बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र शंकरण का भी सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >