पूर्णिया. पूर्णिया एयरपोर्ट से आवागमन कर रहे यात्रियों की रोजाना की संख्या 1000 पार कर गई है. पूर्णिया एयरपोर्ट से 13 मई को यात्रियों की कुल आवागमन संख्या 1068 रही.यात्री आगमन संख्या 540 व यात्री प्रस्थान संख्या 528 रही. पूर्णिया एयरपोर्ट चालू होने के एक साल के अंदर ही आवागमन करने वाले यात्रियों की दैनिक तादाद एक हजार पार करना यह दर्शाता है कि नागरिक उड्डयन में अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पूर्णिया स्थापित हो रहा है. वर्तमान में पूर्णिया एयरपोर्ट से स्टार एयर की उड़ानों में फ्लाइट नं एस 5618/619 अहमदाबाद से आगमन 08.45 बजे,अहमदाबाद के लिए 13.05 बजे, फ्लाइट नं. एस 5620/621 कोलकाता से आगमन 12.25 बजे, कोलकाता के लिए 09.25 बजे शामिल हैं. जबकि इंडिगो की उड़ानों में फ्लाइट नं आइजीओ 6ई-7924/7925 कोलकाता से आगमन11.20 बजे, कोलकाता के लिए 11.55 बजे, फ्लाइट नं आइजीओ 6ई-6559/6560, दिल्ली से आगमन 13.00 बजे ,दिल्ली के लिए 13.55 बजे, फ्लाइट नं आइजीओ 6ई–5935/5936 हैदराबाद से आगमन 15.00 बजे, हैदराबाद के लिए 15.55 बजे शामिल हैं.
पूर्णिया एयरपोर्ट से आवागमन कर रहे यात्रियों की दैनिक संख्या 1000 पार
पूर्णिया एयरपोर्ट
