सीएसपी घोटाला: 2.90 करोड़ की ठगी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल उपकरण और नकदी बरामद

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनमें सैमसंग कंपनी का लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, पासबुक प्रिंटर, एक आईफोन और अन्य डिजिटल डिवाइस शामिल हैं. इसके अलावा 94,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.

पूर्णिया के बैसा से सुभाष सिंह की रिपोर्ट:

पूर्णिया: जिले के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैसा शाखा से जुड़े चर्चित सीएसपी घोटाले में रौटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कांड संख्या 89/26 के मुख्य आरोपी इंतसार आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी 26 वर्षीय रौटा थाना क्षेत्र के मौजाबाड़ी गांव का रहने वाला है.

पुलिस ने उसे अमौर थाना क्षेत्र के सुरहा चौक से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनमें सैमसंग कंपनी का लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, पासबुक प्रिंटर, एक आईफोन और अन्य डिजिटल डिवाइस शामिल हैं. इसके अलावा 94,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.

जब्त उपकरणों की हो रही तकनीकी जांच

पुलिस को आशंका है कि इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल खाताधारकों के बैंकिंग कार्यों और फर्जी लेनदेन में किया जाता था. सभी जब्त सामानों की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि घोटाले से जुड़े अन्य सबूत जुटाए जा सकें.

रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

269 खाताधारकों से 2.90 करोड़ की अवैध निकासी

जानकारी के अनुसार, मोजाबारी गांव में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी केंद्र के संचालक ने अपने परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर करीब 269 खाताधारकों के खातों से बिना उनकी जानकारी के कुल 2 करोड़ 90 लाख 62 हजार 77 रुपये की अवैध निकासी और ट्रांसफर कर लिया.

अंगूठा लगवाकर करते थे ठगी

पीड़ित खाताधारकों का कहना है कि खाता जांच, जमा-निकासी और अन्य बैंकिंग कार्यों के बहाने उनसे बार-बार अंगूठा लगवाया जाता था. इसी दौरान उनके खातों से रकम IMPS, RTGS, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के माध्यम से अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >