हथियार व कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार

जानकीनगर

प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक बाइक सवार अपराधी को एक हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मंगलवार को जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त मो. हसरत साह ग्राम भित्ताटोला रूपौली वार्ड नंबर -10 थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया है. जानकीनगर थानाक्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत के रमजानी हटिया-रूपौली जानेवाली पक्की सड़क पर एक पान दुकान के पास से उसे पकड़ा गया.तलाशी में एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. जांच पड़ताल एवं पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस मौके पर परि.पुअनि नीतीन कुमार, सिपाही संतोष कुमार,संजीत कुमार राय, चौकीदार राजेन्द्र पासवान, बालेश्वर ततमा मौजूद थे. फोटो. 13 पूर्णिया 13- गिरफ्तार अपराधी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >