शोकाकुल परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस

पूर्णिया

पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आगमन के क्रम में पहुंचे भाजपा एवं बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने जिला अतिथि गृह में शिष्टाचार मुलाकात की. इसके पश्चात उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्व. दीपक शर्मा, स्व. गिरजा देवी, पिंटू सिंह तथा अन्य शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़ी हैं. मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने भी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. यह मुलाकात सामाजिक संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों एवं जनप्रतिनिधियों की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >