युवाओं को अधिकाधिक संख्या में पार्टी से जोड़ें : लेशी सिंह

आज से पूरे जिले में जदयू का सदस्यता अभियान शुरू

आज से पूरे जिले में जदयू का सदस्यता अभियान शुरू पूर्णिया महानगर में 50 हजार और ग्रामीण में 5 लाख सदस्य का लक्ष्य पूर्णिया. शनिवार से जनतादल (यू) का सदस्यता अभियान पूरे जिले में शुरू हो गया. शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित एक समारोह में मंत्री लेशी सिंह ने सदस्यता ग्रहण करवाकर इसकी शुरूआत की. पार्टी नेतृत्व ने इसबार पूर्णिया महानगर में पचास हजार और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता रीढ़ है. उन्होंने युवा वर्गों को अधिकाधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया. उन्होने कहा कि ऊर्जावान लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए जो लक्ष्य मिला है, उससे अधिक सदस्य बनाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हम सभी जदयू के ऐसे सिपाही हैं जो जरूरत पड़ने पर दरी पर बैठ कर भी पार्टी के लिए काम कर सकते हैं. मंत्री ने कहा बीते विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूर्णिया सहित पूरे बिहार में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है. पूर्णिया में छह में से पांच विधानसभा में एनडीए की जीत हुई, इसमें कार्यकर्ताओं की अहम भागीदारी रही है. कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी होती है, इसलिए पार्टी की मजबूती के लिए हम सभी अधिक से अधिक सदस्य बनायें. नगर निगम वार्ड 12 के पार्षद भोला कुशवाहा ने मंत्री के हथों सदस्यता ग्रहण किया.इससे पहले जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार ने मंत्री लेशी सिंह, जिला संगठन प्रभारी सुनील कुमार एवं प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू को पुष्पगुच्छ से स्वागत किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.इस मौके पर पूर्वी जिलाध्यक्ष श्रीलाल महतो समेत पार्टी के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >