केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर की सीमा पर अवस्थित बहोरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 18 स्थित मसुरिया पूर्व गाव के केशरी नंदन हनुमान मंदिर में चल रहे 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और हरिनाम जाप का समापन बुधवार को हवन और पूर्णाहुति देने के साथ हो गया. कीर्तन के समापन पर भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. ज्ञात हो कि स्थानीय मसुरिया पूर्व गांव एवं चम्पानगर समेत ग्रामों की संयुक्त पूजा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय संकीर्तन में पांच कीर्तन मंडली शामिल थी. दो दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन को सफल बनाने में कन्हैया लाल यादव, बबन विश्वास, रमेश यादव, लाल मोहन यादव, संजय यादव, रामानंद साह, नरेश यादव आदि लोगों का सराहनीय योगदान देखा गया.
केशरी नंदन हनुमान मंदिर में अखंड हरि कीर्तन का समापन
केनगर
