सक्षमता पास 273 शिक्षकों में से 264 ने किया योगदान

भवानीपुर

भवानीपुर . सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 264 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रखंड संसाधन केंद्र भवानीपुर में एक जनवरी को योगदान दिया. प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीतीश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 273 प्रथम सक्षमता पास शिक्षक शिक्षिकाएं हैं. इसमें 264 शिक्षक शिक्षिकाओं ने योगदान किया है. सभी शिक्षक ने वर्गवार योगदान दिया है. बाकी बचे शिक्षक भी जल्द ही योगदान करेंगे. जबकि द्वितीय सक्षमता पास शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद विशिष्ट शिक्षक शिक्षिकाएं अपना अपना योगदान विभिन्न विद्यालयों में करेंगे. बताया कि शिक्षकों के योगदान करने की अवधि 1 जनवरी से 7 जनवरी तक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >