15 वर्ष पूरा करने पर मां दुर्गे होंडा में उत्सव

पूर्णिया

पूर्णिया. शहर के प्रतिष्ठित टू-व्हीलर शोरूम मां दुर्गे होंडा ने अपने सफलतम एवं गरिमापूर्ण 15 वर्ष पूरे कर लेने के अवसर पर शोरूम परिसर में उत्सव का माहौल रहा. प्रबंधन की ओर से ग्राहकों, सहयोगियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. मालूम हो कि मां दुर्गे होंडा शोरूम की स्थापना वर्ष 2011 के 26 फरवरी को हुई थी. मौके पर बड़ी संख्या में शोरूम और वर्कशॉप के सभी कर्मी मौजूद थे. ज्ञात हो कि पिछले डेढ़ दशक में लगातार मां दुर्गे होंडा ने पूर्णिया और आसपास के जिलों में भरोसे की अलग पहचान बनाई है। शोरूम प्रबंधन के अनुसार अब तक 50 हजार से अधिक संतुष्ट ग्राहक जुड़ चुके हैं, जबकि करीब चार लाख से अधिक लोग किसी न किसी रूप में इसकी सेवाओं से लाभान्वित हुए हैं. सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता के मामले में संस्थान ने खुद को नंबर वन बनाए रखा है. संस्थान के सीईओ राजेंद्र कुमार विश्वास ने बताया कि 15 वर्ष की इस बेमिसाल यात्रा में ग्राहकों का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी रहा है. उन्होंने कहा कि शोरूम ने हमेशा ग्राहकों को सरल, सहज और पारिवारिक माहौल देने का प्रयास किया है, ताकि हर ग्राहक संतुष्ट होकर लौटे. एनिवर्सरी के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा भी की गई है. लोकप्रिय स्कूटर होंडा एक्टिवा-110 पर 3100 रुपये तक की छूट दी जा रही है. वहीं बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन 100 डीएक्स पर ₹2100 की विशेष छूट का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं. यह ऑफर सीमित अवधि के लिए लागू रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम पेमेंट पर फाइनेंस की भी सुविधा रखी गई है. समारोह के दौरान शोरूम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सीईओ राजेंद्र विश्वास के हाथों केक काटा गया. प्रबंधन ने भविष्य में भी बेहतर सेवा, त्वरित डिलीवरी और पारदर्शी व्यवहार बनाए रखने का संकल्प दोहराया. मौके पर अभियंता धीरज, चार्टर्ड अकाउंटेंट सोनू, गोपाल मिश्रा, अमित कुमार, अभिलाष कुमार, अजय कुमार, नवनीत समेत सभी फाइनेंस कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >