धमदाहा पर जीत दर्ज कर डीसीएल के फाइनल में बनमनखी

धमदाहा

धमदाहा. धमदाहा में जारी डीसीएल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को बनमनखी की टीम एकतरफा जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर गयी. टॉस जीतकर पहले धमदाहा के कप्तान जीतू ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. ऋषभ सिंह की अगुवाई वाली बनमनखी टीम के तेज गेंदबाजों के सामने धमदाहा के एक भी बल्लेबाज नहीं चल पाए. उसके 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े भी नहीं छू पाये. धमदाहा की तरफ से विनीत सिंह 30 गेंद में 20 रन, सद्दाम 18 गेंद में 18 रन और राकेश यादव 7 गेंद में 16 रन ही कुछ समय के लिए टिक पाए. बनमनखी के तरफ से राजू सिंह ने 3.3 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. वहीं, बंटी बाबा और विकास पटेल को 2- 2 विकेट प्राप्त हुआ. इन तीनों प्रमुख गेंदबाजों ने धमदाहा के बल्लेबाजों के कमर तोड़कर रख दी. पूरी टीम 18.3 ओवर में 92 रनों पर ऑलआउट हो गई. वहीं जवाब में उतरी बनमनखी की टीम मात्र 14 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ली. उसके तरफ से राजा खान मालदा ने 40 गेंद में 54रनों की पारी में 5 छक्के व 2 चौके जड़े. वहीं ऋषभ राजपूत ने 14 गेंदों में 14 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. धमदाहा के तरफ से साजिद होल्डर, बादल पांड्या और रुद्र प्रताप सिंह को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ. मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए राजू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं अंचलाधिकारी कुमार रवीन्द्रनाथ और पार्षद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने नगद ग्यारह सौ रुपए के साथ ही एक ट्रॉफी दी . वहीं, अब बनमनखी का फाइनल आज होनेवाले मुकाबले सुपौल और भागलपुर में से विजेता टीम से एक मार्च को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >