संघ के आह्वान पर हड़ताल पर गये सीओ

बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के आह्वान पर केनगर प्रखंड के सीओ दिवाकर कुमार सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये.

केनगर. बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के आह्वान पर केनगर प्रखंड के सीओ दिवाकर कुमार सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. सीओ दिवाकर कुमार ने बताया कि संघ की मांग है कि राजस्व सेवा के अधिकारियों को डीसीएलआर और भू-अर्जन पदाधिकारी के पदों पर पदस्थापित किया जाये. बिरसा यूनाइटेड के अध्यक्ष आदित्य शिवम शंकर ने सीओ के इस फैसले का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और विभागीय प्रधान सचिव को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं होगा, राजस्व कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >