नहर को अतिक्रमित करने पर सीओ ने काम रोकने का दिया निर्देश

टीकापट्टी

भवानीपुर. पूर्णिया. टीकापट्टी एसएच 65 मुख्य मार्ग के दुर्गापुर चौक के पास बने नहर डैनेज को अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने की शिकायत मिलने पर अंचलाधिकारी ईशा रंजन ने राजस्व कर्मचारी धीरेंद्र कुमार को स्थल पर भेजकर जांच करायी और काम बंद करवाने का निर्देश दिया. बता दें कि भवानीपुर के वर्षा के पानी की निकासी एकमात्र इसी नहर से होती है. इसे अतिक्रमित कर देने से भवानीपुर की स्थिति काफी नारकीय हो जाएगी. जलजमाव की समस्या हमेशा लोगों के लिए सरदर्द बनी रहेगी. भवानीपुर मुख्य बाजार मिनी गुलाबबाग के नाम से विख्यात है. जलजमाव से व्यापार ही नहीं आम लोगों को जीना दूभर हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >