गोआसी व रहुआ में मुखिया ने बांटी छठ सामग्री

छठ को लेकर

प्रतिनिधि, हरदा. छठ को लेकर केनगर प्रखंड के गोआसी व रहूआ पंचायत में मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम ने छठव्रतियों के बीच साड़ी और गेहूं का वितरण किया. रहुआ मुखिया सूफिया परवीन, अरमान बाबू ने विभिन्न टोले में घूम घूमकर छठ व्रतियों के बीच साड़ी और पांगेहूं का वितरण किया. रहुआ पंचायत के पंचायत भवन टोला,जोतल खाय, गोट टोला,कल्याणपुर,करुवा रहिका और गोआसी के जोगी चक, सोसा गोआसी गांव के साथ साथ मुख्य छठ घाटों पर साफ सफाई,टेंट,रोशनी आदि का व्यवस्था की गई है. छठ सामग्री वितरण समारोह में अरमान बाबू, बीरेंद्र कुमार बिट्टू,राजीव यादव,रविकांत झा,सूर्य नारायण मंडल,शशि कुमार मंडल,प्रवेश मंडल,बिनोद मंडल आदि उपस्थित हुए. फोटो. 5 पूर्णिया 17-छठ व्रतियों में पूजा सामग्री बांटते मुखिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >