भाजपा अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन की ताजपोशी से पूर्णिया में जश्न

पटाखे फोड़े और गुलाल उड़ाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशी

पटाखे फोड़े और गुलाल उड़ाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशी कहा- भाजपा में नवीन युग की शुरूआत, संगठन के मिलेगी मजबूती पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का निर्विरोध निर्वाचन होने से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. पूर्णिया के आरएन शाह चौक पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, गुलाल उड़ाये और और मिठाईयां बांटी. यह दृश्य पूर्णिया की सड़कों पर नवीन ऊर्जा का संचार कर रहा था. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि यह युग भाजपा का नवीन युग है. नितिन नवीन के नेतृत्व में हम ””संकल्प से सिद्धि”” की यात्रा को तेज करेंगे. उन्होने कहा कि यह केवल एक पदाधिकारी का चुनाव नहीं, बल्कि पार्टी की अटूट एकजुटता, राष्ट्रवादी दृष्टिकोण एवं विकासोन्मुखी सोच का प्रतीक है.उन्होने कहा कि श्री नवीन एक कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शी नेता एवं राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता के रूप में विगत वर्षों से पार्टी को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं. उनके नेतृत्व में भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से सशक्त हुई है, बल्कि केंद्र एवं राज्य स्तर पर विकास की गति को नई रफ्तार प्रदान की है. पूर्णिया जैसे सीमांचल क्षेत्र में, जहां भाजपा ने गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे के विकास एवं किसान कल्याण के माध्यम से लाखों लोगों का जीवन बदला है, नितिन नवीन का यह नेतृत्व पूर्णिया को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, ज्ञानेंदु शेखर, रामनारायण मेहता, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार,जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, नूतन गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो.अजहर आलम, सोशल मीडिया संयोजक शुभम झा, सोशल मिडिया सह संयोजक अमन कुमार, रितेश सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, सजल दास, रीना मल्लिक, वीना सूद, राजेश यादव, अभ्यम लाल, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, गोपाल सिन्हा, पंकजा कुमारी,अनुपम झा आदि कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >