कीलपाड़ा में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बैसा

बैसा. बैसा प्रखंड के रौटा थानाक्षेत्र अंतर्गत कीलपाड़ा गांव स्थित जमला कामत चौक से गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को 7.5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशोक शर्मा ग्राम कीलपाड़ा के रूप में हुई है. पुलिस ने युवक को उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल किशोर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जमला कामत चौक के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान आरोपी अशोक शर्मा को 7.5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >