कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे की जयंती

कांग्रेस कार्यालय में

पूर्णिया. गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे की 105वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्व. दुबे की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धान्जलि दी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. दुबे ने सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय को अपने राजनीतिक जीवन को मूल मंत्र बनाया. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्पित सिपाही रहे और बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य को एक स्थिर और संवेदनशील नेतृत्व प्रदान किया. बिजेंद्र यादव ने कहा कि एक साधारण परिवार और ग्रामीण परिवेश में जन्म लेकर उन्होंने शिक्षा और संघर्ष के बल पर राजनीति में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया. छात्र जीवन से ही वे स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक न्याय के विचारों से प्रभावित रहे आगे चलकर वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े और पार्टी के एक प्रतिबद्ध अनुशासित एवं विचारशील नेता के रूप में उभरे. वर्ष 1985 से 1988 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और प्रशासनिक संतुलन को प्राथमिकता दी और सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया. वे आम जनता की समस्याओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे. श्री यादव ने कहा स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे की विचारधारा आज भी सभी कांग्रेसियों को प्रेरित करती हैं. कांग्रेस पार्टी आज भी उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर मजहरूल बारी, नीरज कुमार, सरोज कुमार, करण कुमार जयसवाल, शंभू मंडल, कृष्ण मुरारी, जय किशोर शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >