मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से टकरायी बाइक, तीन घायल

मुफस्सिल थानाक्षेत्र

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के कटिहार-पूर्णिया एन एच 131 ए श्रीनगर चौक के पास रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि श्रीनगर गांव निवासी 18 वर्षीय विनय कुमार, 16 वर्षीय विजय कुमार मॉर्निंग वॉक करते हुए सड़क के किनारे अपने घर जा रहा था. इसी बीच मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आयी और दोनों व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी. स्थानीय ग्रामीण ने दोनों घायल को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल भेजा. वही मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >