बिहारीगंज-बनमनखी-बीरपुर रेल लाइन को मिली नयी गति, सांसद पप्पू यादव ने कहा-सपना होगा पूरा

कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित बिहारीगंज-बीरपुर नयी रेल लाइन परियोजना को लेकर सकारात्मक पहल सामने आने के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है.

पूर्णिया. कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित बिहारीगंज-बीरपुर नयी रेल लाइन परियोजना को लेकर सकारात्मक पहल सामने आने के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना के लिए उन्होंने पहली बार वर्ष 1991 में आवाज उठायी थी और अब करीब 35 वर्षों बाद इस सपने को साकार होते देखने का अवसर मिल रहा है. सांसद ने कहा कि यह केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि कोसी और सीमांचल क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक प्रगति का नया मार्ग है. सांसद पप्पू यादव ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार के लिए स्वीकृत 29 नई रेल लाइन परियोजनाओं के बीच बिहारीगंज वाया बनमनखी, मुरलीगंज, खुर्दा, त्रिवेणीगंज, जदिया, छातापुर, प्रतापगंज होते हुए भीमनगर-बीरपुर तक प्रस्तावित करीब 92 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं. इस परियोजना का सर्वेक्षण कार्य पूर्व में पूरा किया जा चुका है, लेकिन वर्षों तक आवश्यक कार्रवाई नहीं होने से यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी. सांसद ने लगातार रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड के समक्ष इस परियोजना को प्राथमिकता देने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर 2024 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे गए पत्र में उन्होंने पूर्णिया, बनमनखी, बिहारीगंज, मुरलीगंज, जानकीनगर और आसपास के क्षेत्रों की रेल जरूरतों को प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद 29 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात कर लंबित रेल परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति और नई परियोजनाओं की मंजूरी की मांग जनवरी 2025 में समस्तीपुर मंडल सांसद समिति की बैठक व अप्रैल 2026 में की गयी. सांसद ने कहा कि बिहारीगंज-बीरपुर रेल लाइन बनने से सुपौल, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज सहित पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >